न्यूज़

हिन्दू मंदिर पर मुस्लिम भीड़ का हमला, मचाई लूट.., देवी-देवताओं की 5 प्रतिमाएं तोड़ी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ फिर कट्टरपंथियों ने हमला किया है, सिंध प्रांत के रोहरी में एक हिंदू मंदिर को इस महीने की शुरुआत में मुस्लिमों ने न केवल लूटा, बल्कि उसमे तोड़फोड़ भी की। उन्होंने शिरन वाली माता हिंदू मंदिर में नकदी और सोना भी लूट लिया और हिंदू देवताओं की 5 प्रतिमाओं को नष्ट कर दिया।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध गैर-लाभकारी संगठन वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने इस घटना के संबंध में ट्वीट किया और पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के धर्म स्थलों की सुरक्षा की माँग की है। इस बीच सोशल मीडिया पर मारपीट और लूट का CCTV वीडियो भी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध मानवाधिकार आयोग (SHRC) ने हमले की निंदा की और एक सतर्कता मंच के तौर पर काम करने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामलों पर नज़र रखने के लिए एक विशेष समिति के गठन की मांग की है।

बता दें कई पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के मंदिरों में आए दिन हमला, लूट और तोड़फोड़ होती रहती है। इससे पहले 27 जनवरी को सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में निर्माणाधीन हिंगलाज माता मंदिर को पाकिस्तानी अथॉरिटी ने ध्वस्त कर दिया था। साथ ही वर्ष 2020 में नवरात्रि के दौरान अज्ञात बदमाशों ने हिंगलाज माता की प्रतिमा के सिर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था, साथ ही उनके वाहन का मुँह भी तोड़ दिया था।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button