लड़के से इस कदर परेशान हुईं लडकियां कि दे दी दर्दनाक मौत, इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी कहानी

चेन्नई: चेन्नई में ब्लैकमेलर को इंस्टाग्राम (Instagram) दोस्तों से मरवाने का मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद लोगों के होश उड़े हुए हैं। इस मामले में सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि जिन दो लड़कों ने ब्लैकमेलर की हत्या की, वह 10वीं के स्टूडेंट हैं। जी हाँ और उससे भी चौकाने वाली बात यह है कि हत्या लड़कियों ने करवाई है। जी हाँ, इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अब इस समय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस पूरे मामले के बारे में बात करें तो 20 वर्षीय कॉलेज के स्टूडेंट प्रेमकुमार पर रेडहिल्स के पास एक गैंग ने हमला कर दिया।

इस दौरान प्रेमकुमार पर हमला होते देख उसका दोस्त मौके से फरार हो गया और अपने माता-पिता को सतर्क कर दिया। इस पूरे मामले में हमले से प्रेमकुमार की मौत हो गई। वहीं इसके बाद प्रेमकुमार के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने अपराधियों का पता लगाना शुरू किया, तो वे इस हत्याकांड के पीछे 10वीं क्लास के दो स्टूडेंट को देखकर चौंक गए। बताया जा रहा है दोनों ने जो कहानी बताई उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। लड़कों ने जो कहानी बताई उसके मुताबिक, प्रेमकुमार ने कई लड़कियों से दोस्ती की थी और कथित तौर पर उनकी अश्लील तस्वीरें भी ली थीं।

उसके बाद उसने तस्वीरों का इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए शुरू कर दिया। ऐसे में लड़कियों का यह दावा है कि उन्होंने प्रेमकुमार को लगभग 1।5 लाख रुपये दिए थे, लेकिन वह बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से परेशां होकर लड़कियों ने एक लड़के की मदद ली थी, जिससे उनकी इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। उसके बाद लड़कियों और उस लड़के ने एक योजना बनाई। वहीं जब प्रेमकुमार ने कथित तौर पर और पैसे मांगे तो लड़कियों ने उसे रेडहिल्स में एक सुनसान जगह पर आने के लिए कहा। यहाँ जैसे ही प्रेमकुमार पहुंचा, वैसे ही एक गैंग ने उसे घेर लिया और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, प्रेमकुमार पर हमला शुरू कर दिया। इस दौरान उसके साथ गया उसका दोस्त फरार हो गया और उसने अपने माता-पिता को सूचना दी। इन सभी के बीच गैंग ने प्रेमकुमार को मौत के घाट उतार दिया और उसे एक खाली जमीन में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने लड़कियों के माध्यम से अपराधियों का पता लगाया और अब पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button