हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद भाग रहे युवकों ने खेत में छोड़ी कार,पुलिस जब्त कर जांच में जुटी

कोटा रोड में पोड़ी गांव के पास लावारिस मिली कार गुरुवार की सुबह गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने कार जब्त कर ली है। कार नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश की जा रही है। मालिक के मिलने के बाद जांच में तेजी आएगी।

बिलासपुर।। हिस्ट्रीशीटर व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या के बाद भाग रहे युवकों ने अपनी कार लावारिस छोड़ दी। गुरुवार की सुबह गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने कार जब्त कर ली है। कार नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश की जा रही है। मालिक के मिलने के बाद जांच में तेजी आएगी। पुलिस का दावा है कि हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

कुदुदंड में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर व कांग्रेस नेता की बुधवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी बीएन मीणा, एसपी पारुल माथुर व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सकरी बाईपास के पास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। भीड़भाड़ वाले चौक में ताबड़तोड़ गोली चला कर हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जवानों को जांच के बिंदु तय कर दिशा निर्देश जारी किए। वहीं,शव कब्जे में लेकर चील घर भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह शव का पीएम कराया गया। इधर पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली की नीले रंग की लावारिस कार कोटा रोड स्थित पोड़ी गांव के पास लावारिस खड़ी है। इस पर पुलिस की टीम पहुंच गई।

गांव वालों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। इसके बाद कार को जब्त कर थाने लाया गया है। कार नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार अमेरी में रहने वाले युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है। युवक अपने घर से गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। युवक के मिलते ही जांच में तेजी आएगी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button