हुस्न के जाल में फंसाकर ड्रग्स का अवैध धंधा, पुलिस के हत्थे चढ़ी दिल्ली की मॉडल

रांची: रांची पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मॉडल के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करता था. रांची पुलिस ने दिल्ली की एक मॉडल को गिरफ्तार किया है जो ड्रग्स तस्कर के जाल में फंसकर ड्रग्स सप्लाई करती थी. युवती ढाई साल से दिल्ली में रह रही थी. पिछले साल रांची आने पर उसकी मुलाकात एक ड्रग्स तस्कर से हुई. मॉडल उसके साथ मिलकर ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़ गई. युवती अपने हुस्न के जाल में युवाओं को फंसाकर उनसे ड्रग्स सप्लाई करवाती थी.

जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर इलाके में ड्रग्स का अवैध कारोबार चलता है. इलाके से सबसे पहले पुलिस ने ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करते एक युवक को पकड़ा और फिर उसके ही निशानदेह पर मॉडल को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मॉडल के पास से 28 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. हालांकि पुलिस अब भी ड्रग्स सरगना के तलाश में है जो पुलिस को देखते मौके से फरार हो गया था. पुलिस सरगना को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

बता दें कि मॉडल के जरिए ड्रग्स की सप्लाई का पहला ऐसा मामला रांची से सामने आ रहा है. पुलिस गिरफ्तार युवक और मॉडल से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं इसका पता लगा रही है. मालूम हो कि ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. आए दिन पुलिस ड्रग्स सप्लाई करते युवाओं को रंगे हाथ पकड़ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button