होने वाली सास ने मंडप पर ही दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत, चीखते हुए बोली- नहीं करनी शादी, खाली हाथ लौटी बारात
मिर्जापुर:
दुल्हन ने किया शादी से इंकार
मिली जानकारी के अनुसार पारस बियार की बेटी की शादी चंदौली जनपद के त्रिभवनापुर गांव में लल्लू बियार के पुत्र सुनील कुमार के साथ तय हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को गाजे-बाजे के साथ बारात डोहरी गांव पहुंची थी। लेकिन सिंदूरदान से पहले दूल्हे की मां मुन्नी देवी ने 50 हजार रुपए और मोटर साइकिल की मांग रख दी। दहेज नहीं देने पर विवाह रोकने की धमकी दी। कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को समझाने की काफी काशिश की, लेकिन वर पक्ष के लोग दहेज के बिना शादी करने से इंकार कर दिया।
दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बनाया बंधक
मामले की जानकारी होने के बाद दुल्हन ने ही शादी तोड़ दी और दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। वहीं वर पक्ष के व्यवहार से नाराज कन्य पक्ष वालों ने मंडप में बारातियों को बंधक बना लिया। बाद में बात बिगड़ती देख वर पक्ष के लोग शादी के लिये तैयार हो गए, लेकिन युवती नहीं मानी और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मौके पर पहुंची डंवक पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया लेकिन बिना दुल्हन ही दूल्हे को लौटना पड़ा।




