11th March 2026
न्यूज़

होम आइसोलेटेड घरों पर पालिका ने किया गुलाबी पत्र चस्पा

सक्ती। नगर पालिका नगर की सेवा और सुरक्षा को देखते हुए कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन को लेकर सजग प्रहरी की तरह कार्य कर रही है।
नगर में कोरोना संक्रमितों की पुष्टि रोज हो रही है, वहीं अधिकतर संक्रमित अपने घरों पर ही होम आइसोलेटेड है, लेकिन अधिकतर बाते सामने आती थीं कि संक्रमित व्यक्ति मियाद पूरी होने से पहले ही घरों से बाहर निकल घूम रहे हैं, ऐसी स्थिति में नगर में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ था। जिसकी जानकारी लगातार लोगों द्वारा प्रशासनिक स्तर पर दी जा रही थी, जिसे देखते हुए नगर पालिका सक्ती द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के घर के सामने गुलाबी पर्चा नाम और मियाद सहित चस्पा कर रहें हैं, साथ ही नपा द्वारा होम आइसोलेटेड परिवार के दैनिक जरूरत की वस्तुओं के लिए वार्ड के हिसाब से सामग्री पहुंचाने टीम भी बना है जो निगरानी के साथ साथ घर तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाएंगे।

Related posts

राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक : राज्यपाल डेका

ADMIN DESK

चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को बालको नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद…

ADMIN DESK

देश भर से आए नर्तक दलों ने बिखेरी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा

ADMIN DESK

Leave a Comment