छत्तीसगढ़न्यूज़

होली के अवसर पर मंत्री दयालदास बघेल के निवास पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

मंत्री दयालदास बघेल के निवास पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी, होली पर कानून-व्यवस्था की जानकारी दी *
होलिका दहन व होली की शुभकामनाएं दीं।
*बेमेतरा,  – खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल के ग्राम कुरा स्थित निवास पर आज कलेक्टर रणबीर शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राम कृष्ण साहू पहुंचे। उन्होंने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर होलिका दहन व होली की शुभकामनाएं दीं।*
*इस दौरान कलेक्टर और एसएसपी ने जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम  अनिल वाजपेयी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री को होली की शुभकामना दी ।*
*मंत्री श्री बघेल ने प्रशासन को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि होली उल्लास और सौहार्द का पर्व है, इसे शांति और सुव्यवस्था के साथ मनाया जाए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे कानून का पालन करें और सौहार्द बनाए रखें।*

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button