छत्तीसगढ़न्यूज़

होली में विधायक चक्रधर सिंह को बधाई देने गोंटियाई क्षेत्र के लोगों का लगा तांता….

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लैलूंगा

होली पर्व के अवसर पर पूरे देश में होली उत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया वही विगत 2 वर्षों से कोरोना काल की मार झेल रहे लोगों ने इस वर्ष होली का त्यौहार बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया। छत्तीसगढ़ अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के निवास गृह कटकलिया में उनके राजनीतिक समर्थकों सहित गोंटियाई क्षेत्र के लोगों ने भी होली त्यौहार पर अपने चहेते विधायक को रंग लगाकर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी वहीं लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्रवासियों होली की शुभकामनाएं दी विधायक निवास कटकलिया में होली त्योहार के दिन सुबह से ही उनको बधाई देने के लिए गोटियाई क्षेत्र तथा तमनार, रायगढ़, लैलूंगा क्षेत्र के आमजन एवं समर्थकों का तांता लगा रहा। अपने राजनीतिक जीवन में व्यस्त विधायक चक्रधर सिंह लगातार सघन दौरा कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच पहुंच कर जन सेवा कर रहे हैं वहीं लगातार राजनीतिक व्यस्तता होने के बावजूद भी इस बार होली के दिन विधायक चक्रधर सिंह ने होली परिवार जनों के साथ मनाया।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button