01 नवम्बर को राज्योत्सव के अवसर पर मोटरसाइकिल हेलमेट जागरूकता रैली का किया जाएगा आयोजन, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में होगा रैली का आयोजन

जशपुरनगर 31 अक्टूबर 2021

[img-slider id="274450"]
/छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस राज्योत्सव 2021 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में मोटरसाइकिल हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन 1 नवंबर 2021 को प्रातः 11.00 बजे रणजीता स्टेडियम के सामने से किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक हेलमेट मोटरसाइकिल के साथ अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। रैली रणजीता स्टेडियम से निकलकर महाराजा चौक, सन्ना रोड बजरंगबली मंदिर, जैन मंदिर तिराहा बस स्टैंड  पुरानी टोली, बालोद्यान तिराहा होते हुए वापस रणजीता स्टेडियम में समापन होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button