03 नक्सलियों ने  किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण–

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–9.6.22

03 नक्सलियों ने  किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण,माओवादी विचारधारा का साथ छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने  का किया फैसला

पखांजूर/नारायणपुर
नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर,  नक्सलियों की प्रताड़ना से परेशान माओवादी सदस्यो ने  आत्मसमर्पण किया,  जिसमे रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू जो कि 2007 से 2014 तक संघम सदस्य के रूप में कार्यरत रहा। जहां जाटलुर एलओएस कमांडर अशोक तामु ने ग्राम स्तर पर संगठन में सक्रियता को देखकर नक्सली संगठन में शामिल किया था तब से उनको नक्सली संगठन में दिये गये पद एवं जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभा रहे थे। 
रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू  उम्र 25 वर्ष 2007 से 2014 तक संघम सदस्य के रूप में कार्यरत रहा।
वही राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू और साधु पल्लो उर्फ महेश,संघम सदस्य जन मिलिशिया सदस्य रहते हुये नक्सलियों के लिए राशन, दवाई एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री सप्लाई करते थे।
आत्म समर्पित माओवादी सदस्यो ने  मुख्य धारा में जुड़ कर हिंसा मुक्त जीवन जीने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button