
09 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का रायपुर आगमन – तोखन साहू
बिलासपुर बेमेतरा –:: संबलपुर – भारतीय जनता पार्टी मारो मंडल का बैठक संबलपुर में रखा गया जिसमें नवागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रभारी तोखन साहू का नियुक्ति के पश्चात प्रथम बार आगमन हुआ जिसमें भाजपाइयों के द्वारा उनका स्वागत किया गया जिसके बाद भाजपा का मंडल स्तरीय बैठक में तोखन साहू शामिल हुए जिसमें पूर्व मंत्री दयालदास बघेल,टार्जन साहू,सुरेंद्र ठाकुर,बाबूलाल राजपूत,अंजू बघेल,इंद्रा वर्मा,परस वर्मा,लालन यादव,राजकुमार यादव,दिनेश सोनी,महेंद्र साहू,दाऊ कल्याण सिंह,रामावतार वर्मा,प्रशांत डोरे सहित समस्त भाजपा नेतागण,मंडल पदाधिकारीगण,कार्यकर्तागण,वरिष्ठ नेतागण,युवागण उपस्थित रहें जिसमें तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी के 09 तारीख को आगमन रायपुर में हों रहा है जिसमें भाजपा के मंडल पदाधिकारीगण,बूथ अध्यक्षगण,मोर्चाओं के अध्यक्षगण सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण को उपस्थित होना है और पार्टी के विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया व भाजपा के 2023 विधानसभा चुनाव के संबंध में भी भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा किया गया पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने भी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए विभिन्न मुद्दों पर सब से चर्चा किया व राष्ट्रिय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आगमन पर सभी को रायपुर में सम्मलित होने का अपील किया व संगठनात्मक विभिन्न विषयों में चर्चा हुई