1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट, केंद्र सरकार ने बढ़ाई आवेदन शुल्क की दरें
नई दिल्ली।
[img-slider id="274450"]
केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित शुल्क 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे। लगभग 14 वर्षों बाद पासपोर्ट शुल्क में यह बड़ा संशोधन किया गया है।
नई शुल्क दरें
- 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट (नया/री-इश्यू): ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500
- 36 पेज का तत्काल पासपोर्ट: ₹3,500 से बढ़कर ₹5,000
- 60 पेज का सामान्य पासपोर्ट: ₹2,000 से बढ़कर ₹3,500
- 60 पेज का तत्काल पासपोर्ट: ₹4,000 से बढ़कर ₹6,000
अन्य सेवाओं की फीस भी बदली
सरकार ने खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के पुनः जारी करने, नाबालिगों के पासपोर्ट, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC), सरेंडर सर्टिफिकेट और अन्य पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के शुल्क में भी संशोधन किया है। नई दरें 1 जुलाई से सभी नए आवेदनों पर लागू होंगी।
10% की छूट रहेगी जारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 8 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट के पहले आवेदन पर पासपोर्ट शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी। यह छूट पासपोर्ट के पुनः जारी (री-इश्यू) पर लागू नहीं होगी।



