देश विदेश

1 मई से नहीं होगा 18+ वालों का वैक्सीनेशन! सामने आई ये बड़ी मुसीबत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते प्रकोप के बीच एक मई से 18 साल से ज्यादा की उम्र वालों का वैक्सीनेशन (Covid-19 Vaccination) शुरू होने वाला है। वहीं, आज से कोरोना वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन (Registration) की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले नए चरण के टीकाकरण मिशन (Vaccination Mission) पर ग्रहण लगाता दिखाई दे रहा है। दरअसल, कई राज्यों में पहले से ही कोरोना वैक्सीन की किल्लत (Vaccine Shortage) होने की शिकायत सामने आ रही है। इस बीच एक मई से शुरू होने जा रहे नए चरण से पहले कई राज्य सरकारें चुकी हैं कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में हर जगह वैक्सीनेशन होना मुश्किल है। दूसरी ओर केंद्र का कहना है कि राज्यों के पास एक करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध है।एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण के नए फेज को लेकर केंद्र का कहना है कि राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी एक करोड़ वैक्सीन का स्टॉक है और अगले तीन दिन में 80 लाख डोज और भी पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र की ओर से राज्यों को अब तक वैक्सीन की 15.65 करोड़ डोज फ्री में दी जा चुकी है। केंद्र के मुताबिक, 15.65 करोड़ वैक्सीन डोज में से अभी तक राज्यों ने कुल 14.64 करोड़ खुराक का ही इस्तेमाल किया है। ऐसे में उनके पास करीब एक करोड़ डोज बची हैं और तीन दिन में 80 लाख और डोज राज्यों को दी जाएगी।

 

 

 

 

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button