टाई के बाद एक और टाई, यहाँ कुर्सी के लिए तोड़ी जा रही कुर्सियां, जमकर बवाल…

खैरागढ़. खैरागढ़ में बहुमत को लेकर जिस तरह के समीकरण आज बने-बिगड़े हैं उसे लेकर अब माहौल ही बिगड़ गया है. खैरागढ़ में कुर्सी के लिए कुर्सियां तोड़ी जा रही हैं. भाजपाइयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है. सरकार के खिलाफ भाजपाई जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कुछ कार्यकर्ताओं ने बूथ के बाहर कुर्सियां भी तोड़ डाली. खैरागढ़ में 20 वार्ड पर चुनाव हुए. चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा. भाजपा ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की. वही कांग्रेस ने 9 वार्ड में जीत हासिल की. एक वार्ड में परिणाम टाई रहा. थोड़ी ही देर में टाई वाले परिणाम ने लोगों को चौंका दिया. टाई का परिणाम रिकाउंटिंग में बदल गया. रिकाउंटिंग के बाद तय हुआ कि टाई वाली सीट कांग्रेस की झोली में चली गई.

[img-slider id="274450"]

अब की बार फाइनल परिणाम ने लोगों को फिर चौंकने पर मजबूर कर दिया. 20 सीट में अब भाजपा-कांग्रेस के दोनों के पास 10-10 सीट हो गए हैं. एक बार परिणाम बहुमत के लिहाज से फिर टाई हो गया है. अब जिस दल के पास 11 सीट होगा, उसकी बहुमत होगी. खैरागढ़ की सियासी गलियारे में बार-बार समीकरण बनने-बिगड़ने की खूब चर्चा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button