10वीं पास के लिए भारतीय वायु सेना में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, जानिए कैसे?

भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है. इसके लिए भारतीय वायु सेना स्टेशन ओझार (नासिक) ने अपरेंटिस ट्रेनिंग पाठ्यक्रम के लिए अपरेंटिस के पदों पर वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स Indian Air Force के ऑफिशियल पोर्टल indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://indianairforce.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक Indian Air Force Recruitment 2022 के माध्यम से ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं.

[img-slider id="274450"]

महत्वपूर्ण तिथि:-
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 19 फरवरी 2022

पदों का विवरण:-
कुल पद – 80
मशीनिस्ट – 04
शीट मेटल – 07
वेल्डर गैस और चुनाव – 06
मैकेनिक रेडियो रडार विमान – 09
बढ़ई – 03
इलेक्ट्रीशियन विमान – 24
पेंटर जनरल – 01
फिटर – 24

शैक्षणिक योग्यता:-
कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही 65% अंकों के साथ ITI पास होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए.

आयु सीमा:-
कैंडिडेट्स की आयुसीमा 14 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

वेतनमान:-
कैंडिडेट्स को वेतन के रूप में रु. 7700 प्रति माह दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया:-
मेरिट लिस्ट 10वीं/12वीं/ITI तथा प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button