10वीं, 12वीं पास के लिए 2800 से अधिक पदों पर नौकरियां…पढ़िए पूरी डिटेल

नई दिल्ली (OSSSC Recruitment 2021). ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग(Odisha Sub-Ordinate Staff Selection Commission) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड और एक्साइज कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. अब इन पदों पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के जरिए 31 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई थी, जिसे अब 4 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. कुल 2841 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.

 

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2021 से जारी है. अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

 

OSSSC Recruitment 2021: रिक्त पदों की संख्या
सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर- 529 पद
सहायक राजस्व निरीक्षक – 576 पद
अमीन- 538 पद
फॉरेस्ट गार्ड- 806
आबकारी कांस्टेबल- 392

OSSSC Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता
आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को  किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होना अनिवार्य हैं. वहीं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है.

 

OSSSC Recruitment 2021: आयु सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियो को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

 

OSSSC Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा. परीक्षा 3 घंटे की होगी.अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

OSSSC Recruitment 2021: इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन की शुरू होने की तिथि – 1 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 31 अक्टूबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – osssc.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button