देश विदेश

टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका: अभिनेत्री सौजन्या ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बाद टीवी इंडस्ट्री (TV industry) को एक और बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु के पास एक अपार्टमेंट में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या (Kannada TV actress Soujanya) ने कथित तौर पर आत्महत्या (Bengaluru) कर ली है। सौजन्या को शव आज सुबह पंखे से लटका पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, टीवी अभिनेत्री कोडागु जिले के कुशलनगर की रहने वाली थीं। सौजन्या ने कई धारावाहिकों और कुछ कन्नड़ फिल्मों (Kannada films) में अभिनय किया था। पुलिस ने उसके पैरों पर बने टैटू से उनकी पहचान की है। फिलहाल, जांच की जा रही है। उनकी कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। रामनगर जिला एसपी ने कहा है कि कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सौजन्या ने अपने अपार्टमेंट के अंदर फांसी लगाई। पुलिस को अंग्रेजी और कन्नड़ में लिखा चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री ने सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया है। नोट अभिनेत्री ने लिखा है कि वे बिगड़ती सेहत और इंडस्ट्री में मौजूदा माहौल के चलते बीते कई दिनों से बहुत परेशान थी। यह भी लिखा कि स्थिति को देखते हुए उसके पास इस खतरनाक कदम उठाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचा है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button