
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में रहने वाली सृष्टि रानी को जान बचाने के लिए दुनिया के सबसे महंगे इंजेक्शन की जरूरत है। 14 महीने की सृष्टि के पिता दीपका खदान में ओवरमैन हैं। उन्होंने बेटी के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।
सृष्टि के पिता सतीश कुमार ने बताया कि दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप वन से पीड़ित बच्ची को बचाने के लिए साढ़े 22 करोड़ स्र्पये का जोल्जेंसमा इंजेक्श्ान की आवश्यकता है। बच्ची की लगातार बिगड़ती स्थिति के कारण माता सोनिया देवी और पिता की चिंता और बढ़ गई है। इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा है।
सृष्टि की मददगार के इच्छुक लोग पिता सतीश कुमार के मोबाइल नंबर 9131917612 पर संपर्क कर सकता है।




