छत्तीसगढ़

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कांकेर।  आज जिला मुख्यालय कांकेर में मनरेगा कर्मचारियों ने रैली निकालकर नियमितीकरण सहित दो मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनावी जन घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए नियमितीकरण की प्रकिया को पूर्ण करने व वेतनमान निर्धारण करने की मांग की। वहीं मांग पूरी नहीं होने पर अप्रैल के पहले सप्ताह से काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन आंदोलन की बात कही है।

इस दौरान मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने से पहले कहा गया था कि सरकार बनने के 10 दिन के अंदर सभी मांगे पूरी कर दी जाएंगी। पर अब तक कुछ नहीं किया गया, जिसके चलते हम आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में चुनावी जन घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए नियमितीकरण की प्रकिया को पूरी करने व वेतनमान निर्धारण करने की मांग की गई है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button