बिलासपुर: कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। यात्रियों के कमी के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द किया जा रहा है। लोकल और स्पेशल ट्रेन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
दरअसल, कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए बड़ी संख्या में रेलयात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। जिसके कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या एकाएक घट गई है। यात्रियों की संख्या कम होने का असर ये हो रहा है की रेलवे को कम यात्रियों में ट्रेनों का परिचालन करना पड़ रहा है, जिससे रेलवे को बड़ा नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब रेलवे एक बार फिर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर रहा है। बिलासपुर जोन के 4 लोकल यात्री और 1 साप्ताहिक स्पेशल यात्री ट्रेन को रद्द कर दिया है। रेल अधिकारियों की माने तो अब वे लोग ही ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, जिन्हें यात्रा करना बेहद जरूरी हो। अधिकांश यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं।
एसईसीआर के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि अधिकांश यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। इसमें कोरोना का तेजी से हो रहा प्रसार और लॉकडाउन एक बड़ा कारण है। ऐसे में रेलवे उन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर रहा है, जिन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है।
Read Next
9 hours ago
8 महीने से इंसाफ का इंतजार, 11 केवी करंट से राजमिस्त्री की मौत, परिजन आज भी न्याय को तरस रहे – अब आखिरी उमीद से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया ।
10 hours ago
पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, एक नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
15 hours ago
शादी का झांसा दे युवती से किया दुष्कर्म….
15 hours ago
ऑपरेशन मुस्कान – जशपुर पुलिस ने देश के विभिन्न प्रदेशों से सात गुमशुदा बच्चों को ढूंढ परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान…..
1 day ago
आधारशिला रखना सराहनीय लेकिन उपलब्धि को बढ़ाकर बताना साय सरकार का युवाओं को गुमराह करना है=प्रिंकल दास
1 day ago
सम्मान समारोह सह ज्ञापन कार्यक्रम-संयुक्त शिक्षक संघ धरमजयगढ़ का सम्पन्न…
1 day ago
ब्रेकिंग न्यूज.जेल की दीवार फांदकर भागे 4 कैदी मचा हड़कंप
2 days ago
“”स्वस्थ भारत के निर्माण मे.. स्कूली पाठ्यक्रम मे शारीरिक शिक्षा अनिवार्य क्यो “”
2 days ago
ओपनकास्ट खदानों में सुरक्षित ब्लास्टिंग अभ्यास पर तकनीकी कार्यशाला का सफल आयोजन
2 days ago
जमीन विवाद के चलते शिक्षक की हत्या 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Back to top button