देश विदेश

राशिफल 9 फरवरी : जानिए आज क्या कहते है आपकी राशी के सितारे

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राशिफल-
मेष-
आर्थिक हानि का संकेत है। पूंजी निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी अच्‍छी है। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-ऊर्जा का स्‍तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। थोड़ा सा ध्‍यान रखने की जरूरत है। उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ होगा। व्‍यवसाय भी ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-अज्ञात भय सताएगा। साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। नेत्र विकार या सिरदर्द की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान, व्‍यवसाय सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भ्रामक समाचार प्राप्‍त होगा। आर्थिक मामले ठीक होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा लेकिन ध्‍यान रखें कि किसी गलत स्रोत से धन न आए। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-रोजी-रोजगार में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संघर्ष के साथ आप आगे बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपके भी स्‍वास्‍थ्‍य में दिक्‍कत आ सकती है। प्रेम, संतान सब सही रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-मान सम्‍मान पर ठेस पहुंच सकती है। ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। काली वस्‍तु का दान करें।

तुला-जोखिम भरा समय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निर्णय अच्‍छा लेंगे। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापार भी ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कुछ अधिक ही तू-तू, मैं-मैं हो सकती है, जीवनसाथी के साथ। आती हुई बातों को भी जाने दें। स्‍वास्‍थ्‍य परेशानी में है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम मध्‍यम, संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे लेकिन आपका दबदबा कायम रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार का पूरा साथ है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-मन अवसादग्रस्‍त रहेगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। किसी भी पेपर पर दस्‍तखत करने के पहले ध्‍यान से पढ़ें। देख-सुनकर आगे बढ़ें। किसी की जमानत न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-घरेलू सुख बाधित है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मीन-व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है लेकिन व्‍यवसाय में जिन लोगों का साथ लेंगे उनके आचरण और व्‍यवहार का पता जरूर लगा लें। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं या किसी तरह की परेशानी हो सकती है। अपनों की सेहत पर ध्‍यान दें। काली वस्‍तु का दान करें। अच्‍छा होगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button