
आप की आवाज
12 जून रविवार को होगा जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति का शपथग्रहण समारोह*
*उपस्थिति ही संगठन के मजबूती की रीढ़ है-अरुण पंडा*
रायगढ़= जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ के नवीन संगठन बनने के पश्चात 12 जून 2022 रविवार को जनमित्रम स्कूल भवन घरघोड़ा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाना है।जिसमे समस्त महिला एवं पुरुष पदाधिकारी अपने दायित्व के निर्वहन हेतु प्रतिबद्ध होंगे।
जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के कार्यकाल पूर्ण होने पर पुराने कार्यकारिणी को भंग करते हुए नये कार्यकारिणी का गठन बटमुल आश्रम साल्हेओना में विगत माह 22 मई 2022 को संगठन के आगामी तीन वर्ष हेतु नये कार्यकारिणी का गठन विधिवत रूप से आराध्यदेव के पूजन कर किया गया था, जिसमे पूर्ण समर्थन के साथ अरुण पंडा को दोबारा जिला अध्यक्ष का प्रभार दिया गया एवं पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई, उक्त आयोजन में रायगढ़ समेत समस्त ब्लाकवार उत्कल ब्राह्मण समाज के महिला एवं विप्र बंधु एकत्रित होकर निर्विघ्न रूप से समिति का गठन किये।
आगामी दिनांक 12 जून 2022 को नये कार्यकारिणी का बैहामुड़ा घरघोड़ा स्थित “जनमित्रम स्कूल भवन” में रविवार प्रातः 10 बजे “शपथ ग्रहण समारोह” का भब्य आयोजन किया जाएगा।
संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण पंडा ने शपथ ग्रहण समारोह में जिला संगठन, सभी तहसील संगठन, महिला संगठन, युवा संगठन के समस्त संरक्षक, पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों सहित समाज के समस्त बन्धुओं को आमंत्रित होने एवं समाज में सहभागिता बनाये रखने अपील की है।उन्होंने कहा कि उपस्थिति ही संगठन के मजबूती की रीढ़ है इसलिये हम सभी को सामाजिक गतिविधियों में शामिल अवश्य होना चाहिए।
वहीं समाज के सचिव सत्यदेव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल- घरघोड़ा पावर ग्रिड के सामने बाईपास मार्ग पर 500 मीटर आगे जाने के पश्चात बांई ओर कच्चे सड़क पर 400 फिट आगे जनमित्रम स्कूल में रखा गया है,कार्यक्रम में जलपान व भोजन की ब्यवस्था भी की गई है।उक्ताशय की जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने दी।