’12 लाख के कर्ज पर 70 लाख का ब्याज..’, ख़ुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले सूदखोर पर चला यूपी पुलिस का डंडा
लखनऊ: उ
जिलाधिकारी के अनुसार, अविनाश और सुशील संगठित गिरोह बनाकर बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से मोटी ब्याज दर पर पैसों की वसूली करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ब्याज पर पैसा लेने वालों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करके उनकी प्रॉपर्टी भी हड़प लेते हैं। सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास आमदनी का कोई भी वैध स्रोत नहीं है और समाज विरोधी कृत्यों में शामिल होने के चलते उनके कई प्लॉट, मकान और करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि जून 2021 में कच्चा कटरा मोहल्ले के रहने वाले अखिलेश गुप्ता ने सूदखोर अविनाश बाजपेई से ब्याज पर 12 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि गुप्ता 12 लाख रुपये के ब्याज का भुगतान कर रहे थे, लेकिन सूदखोर ने चक्रवर्ती ब्याज लगाकर उन पर 70 लाख रुपये अतिरिक्त देने का दबाव डाला। तंग आकर अखिलेश और उनकी पत्नी रेशों ने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी।



