12 साल छोटे प्रेमी को बेटा बता कर लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी महिला,, असली बेटे की होती थी “बलि”

रूड़की. उत्तराखंड के रूड़की में लिव इन में रह रहे एक महिला ने अपने पार्टनर युवक पर बेटे की हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का आरोप लगाया है। महिला और युवक 9 साल से लिव इन में रह रहे थे। लेकिन समाज के सामने मां बेटा बनकर दोनों एक ही घर में रहने की बात सामने आई है। पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज कर शव और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

9 साल लिव इन रिलेशन में थी
पुलिस से मिली जानकारी गाजियाबाद की रहने वाली 40 वर्षीय मुस्कान, दिल्ली निवासी 28 वर्षीय कासिफ के साथ 9 साल लिव इन रिलेशन में थी। वह 9 साल से पिरान कलियर में आसिफ के साथ अपने बेटे 12 वर्षीय अयान को लेकर किराए में रह रही थी। आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही एक रिश्तेदारी में हुई थी। कासिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था।

प्रेमी के साथ विवाद हो गया
महिला ने आसपास के लोगों को कासिफ को अपना बड़ा बेटा बता रखा था। पुलिस को भी महिला ने कासिफ को अपना बड़ा बेटा बताया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया। वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई।रविवार की सुबह जब वह वापस कमरे पर आई तो बेटे को गायब देखा। उसने प्रेमी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला और कासिफ ने बेटे की तलाश शुरू की। महिला ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो कासिफ गायब हो गया। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को कंबल की पोटली में रखकर गंगनहर में फेंक दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और जल पुलिस को गंगनहर में शव की तलाश करने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button