छत्तीसगढ़

10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
चौकी लवन के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वाले के विरूद्व लवन पुलिस के द्वारा   कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया। लवन हितेश जंघेल ने बताया कि अवैध शराब को लेकर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत गांवों में जुआ, सट्टा, अवैध शराब को लेकर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी हितेश जंघेल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर नकेल कसने को लेकर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम कोनारी में आरोपी रामायण पटेल पिता कैलाश पटेल उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपने घर के सामने बाड़ी में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को छुपाकर रखा हुआ था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी रामायण के घर में रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्व आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button