देश विदेश

Petrol Diesel Prices : क्रूड के भाव फिर चढ़े लेकिन पेट्रोल-डीजल है सस्‍ता, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल का भाव पिछले सत्र में 10 डॉलर प्रति बैरल गिरने के बाद आज फिर चढ़कर 117 डॉलर के पार पहुंच गया है. इस बीच कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं.

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार सुबह जारी नए रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपये और मुंबई में 109.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हालांकि, ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के भाव 118 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसा रूस के तेल की खरीद बंद होने की वजह से सप्‍लाई बाधित होने पर हुआ है. ओपेक ने इसकी भरपाई के लिए उत्‍पादन बढ़ाने का भरोसा दिया है लेकिन फिलहाल ग्‍लोबल सप्‍लाई पर संकट बना हुआ है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button