13 साल की छात्रा से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सितंबर माह में बच्ची का स्वास्थ्य बिगड़ गया और पेट में दर्द होने की शिकायत करने लगी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की।

कोरबा। एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पढ़ाई करने अपने सहेली के घर छात्रा जाती थी, इस दौरान अधेड आरोपित रास्ते से उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले जाता था। बच्ची के पेट में जब दर्द हुआ और जब उसे अस्पताल ले गए, तब यह घटना सामने आई।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। एक बस्ती में रहने वाली 13 साल की बच्ची कक्षा छठवीं में अध्ययनरत है। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से वह अगस्त 2022 में वह स्कूल नहीं जा रही थी। दोपहर के वक्त उसकी सहेली जब स्कूल से वापस लौट कर आती थी, तब उसके साथ पढ़ने उसके घर जाया करती थी। रास्ते में सरफराज खान उर्फ राजू 57 वर्ष मुंह ढांक कर उसे रोकता था। उसे घर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। एक माह के अंदर उसने सात बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

सितंबर माह में बच्ची का स्वास्थ्य बिगड़ गया और पेट में दर्द होने की शिकायत करने लगी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की। यह सुन स्वजन सकते में आ गए और बच्ची से जानकारी ली। इस दौरान उसने आपबीती बताई। इस घटना की शिकायत कोतवाली में अक्टूबर में की गई।

पीड़ित बच्ची को पुलिस ने बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया। यहां उसने बताया कि 31 अगस्त को आरोपित जब उसे अंतिम बार उसे अपने घर ले गया था, उस दिन उसने उसका चेहरा देख लिया था। पुलिस ने सरफराज की पहचान परेड कराई, तो बच्ची ने उसे पहचान लिया।

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपित की पत्नी घटना अवधि के दौरान मायके गई हुई थी। उसका एक 15 साल का बेटा है, वह दोपहर को स्कूल चला जाया करता था। इस दौरान वह बच्ची को घर ले जाता था। जांच पड़ताल के बाद अब जाकर नवंबर माह में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा धारा 376 (2), 5 (के) (एल), 6 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button