13 से 15 अगस्त को अपने घर मे फहरायें तिरंगा झंडा= सांसद गोमती साय
आप की आवाज
[img-slider id="274450"]
*13 से 15 अगस्त को अपने घर मे फहरायें तिरंगा झंडा= सांसद गोमती साय
फरसाबहार। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश के साथ मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप सभी अपनी सहभागिता निभाये।
* 13 अगस्त से ही अपने घर में तिरंगा फहरायें। देश भक्ति की भावना से देश के साथ जुड़े। तिरंगा देश की आन बान शान है। देश की आजादी के 75 वर्ष बाद देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अधिकार मिला है। हर घर तिरंगा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की आवाज को बुलंद करेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि हमें पूरे देश में तिरंगा फहरा कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेना है।



