11th March 2026
देश विदेश की

मेकअप कराने पार्लर गई दुल्हन लौटी ही नहीं…, दरवाजे पर नाचते रहे बराती और फिर…

इंदौर: मध्य प्रदेश के उज्जैन से इंदौर आई बारात को दुल्हन के बगैर ही लौटना पड़ा. यह मामला इंदौर का है. दरअसल, उज्जैन से आई बारात में नाचते-गाते हुए बाराती दुल्हन के घर पर पहुंचे, मगर ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन अचानक गायब हो गई. परिजनों ने दुल्हन की गुमशुदगी दर्ज कराई है. यह भी कहा जा रहा है कि दुल्हन किसी युवक के साथ भाग गई.

इन्दौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड पर उज्जैन से एक बारात आई थी. इस दौरान बारात दरवाजे पर खड़ी थी, मगर दुल्हन शादी के मंडप में आने से पहले ही गायब हो गई. फिल्मों में तो अक्सर दुल्हन को मंडप से भागते हुए देखा होगा, मगर यहां ब्यूटी पार्लर जाने को कह कर गई दुल्हन वापस ही नहीं लौटी. बहुत देर तक परिजनों ने दूल्हे पक्ष से दुल्हन के गायब होने की जानकारी छिपा कर रखी थी. दुल्हन के गुमशुदा होने के बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. वहीं दूल्हे के परिजन भी थाने पर पहुंचे थे, जहां हाथ में कटार और सिर पर पगड़ी सूट बूट पहने दूल्हा अपनी दुल्हन के गुमशुदा होने की शिकायत कर रहा था.

दुल्हन के साथ फेरे लेने जा रहा दूल्हा देर रात तक थाने की चौखट पर ही खड़ा रहा. दूल्हे के परिवार पक्ष के लोगों ने थाने पर एक आवेदन दिया है, ताकि इस घटना में आगे उन्हें किसी भी किस्म की समस्या ना हो. पुलिस को जानकारी दी गई है. वहीं दुल्हन के लापता होने की रिपोर्ट थाना अन्नपूर्णा में परिजनों ने दर्ज कराई गई है.

Related posts

आर्थिक मदद का हवाला, लज्जा भंग करने की धारा में फंसे भाजपा जिलाध्यक्ष…पढ़िये पूरी खबर

Aapki Aawaz

BJP on Rahul Gandhi: ‘आओ दिल्ली को घेरो, जमानत पर चल रहा शख्स एजेंसियों पर बना रहा दबाव’…अब स्मृति का कांग्रेस पर वार

Aapki Aawaz

विवाहित महिला की संपत्ति पर उसके माता-पिता का अधिकार क्यों नहीं ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से माँगा जवाब

Aapki Aawaz

Leave a Comment