गैंदाटोला शराब दुकान का जनआंदोलन लिखित आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

छुरिया। 

[img-slider id="274450"]
पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में गैंदाटोला की शराब दुकान के खिलाफ चल रहे जनआंदोलन की समाप्ति सरकार के लिखित आश्वाशन के बाद हुई । जैसा कि पूर्व विधायक छन्नी साहू ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गैंदाटोला–नुन्हाटोला मार्ग पर शराब दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है। महिलाओं, बच्चों और युवाओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है तथा शराबियों के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।

इसी के विरोध में आस-पास के अनेक गांवों की महिलाएं संगठित होकर आगे आईं और पूर्व विधायक छन्नी साहू को अपनी समस्या बताई।जिसके बाद छन्नी साहू के नेतृत्व में इस जनआंदोलन को किया गया जिसमें आखिरकार सफलता मिली।आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रात के समय थाने के सामने ही महिलाओं व ग्रामीणों ने चूल्हा जलाकर भोजन तैयार किया और वहीं ज़मीन पर बैठकर सामूहिक रूप से भोजन किया। यह स्पष्ट संदेश था कि जब तक शराब दुकान हटाने का ठोस निर्णय नहीं होगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व विधायक छन्नी साहू देर रात लगभग 1 बजे तक महिलाओं और ग्रामीणों के साथ थाने के सामने डटी रहीं और प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए रखा। बढ़ते जनदबाव के बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि 1 अप्रैल से शराब दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया।

इस दौरान पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा कि यह लड़ाई केवल शराब दुकान हटाने की नहीं, बल्कि गांव की सामाजिक शांति, महिलाओं के सम्मान और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की है। यदि प्रशासन अपने वादे से पीछे हटता है, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button