छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Crime : 7 चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, लाखों रूपए के ज्वेलरी और कैश जब्त…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुर। CG Crime जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ने में जशपुर पुलिस को सफलता मिली है। बीते एक महीने में तकपरा, दोकडा और झारखंड के कुरडेग थाना क्षेत्र मे 7 चोरी के घटना को अंजाम दिया था। जिसमे जशपुर पुलिस आरोपी से लगभग 50 लाख की संपत्ति नगद, जेवर सहित मोटरसाइकिल जब्त किया है।

बता दें कि इन सभी चोरी का मास्टरमाइंड गुमला झारखंड के निवासी सैफअली निकला जो अपने मामा के यहां तपकरा गांव में रहकर वारदात को अंजाम देता रहा। सैफ ने कुछ चोरियां रंजिशवश भी की है। पूछताछ में आरोपी सैफ ने बताया कि अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लाख के सोने-चांदी के जेवर, बाइक, नकदी 131165 रूपए , लोहे का रॉड व पलाश जब्त किया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button