छत्तीसगढ़

15 निकायों में मतगणना, 1,345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज.. बीरगांव नगर निगम में मतों की गिनती जारी

बिरगांव। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 1 हजार 345 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 9 बजे से सभी नगरीय निकायों में काउंटिंग शुरू हो चुकी है।

बीरगांव नगर निगम के स्ट्रॉन्ग रूम से मतपेटियां निकाली गई है। मत पेटी निकालने की वीडियोग्राफी कराई गई है। 40 वार्ड के लिए 186 प्रत्याशी हैं मैदान में।

40 टेबल में मतगणना शुरू हो गई है। 40 टेबल में 120 मतगणना कर्मचारी तैनात हैं। मतगणना कक्ष में गणना एजेंट भी मौजूद हैं।

बता दें कि प्रदेश के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। सभी नगरीय निकायों के मिलाकर प्रदेश में कुल 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि कल दोपहर तीन बजे तक परिणाम सामने आ जाएंगे।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button