15 अगस्त के पावन पर्व पर दवा विक्रेता संघ की सार्थक चर्चा

राजनादगांव = दवा विक्रेता संघ के सदस्यों द्वारा दवा व्यापार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान अभिषेक सिंह  ने दवाओं के नशे के रूप में किए जा रहे दुरुपयोग को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।

इस विषय पर सभी सदस्यों ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि दवा विक्रेता संघ से जुड़े हमारे दवा व्यापारी इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि में बिल्कुल भी शामिल नहीं हैं। संघ के सभी सदस्य दवा व्यापार को पूरी जिम्मेदारी, नियमों और सामाजिक सरोकारों के साथ संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दवाओं का सदुपयोग हो और किसी भी प्रकार के अवैध दुरुपयोग को रोकने में हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात की गई।

इस कार्यक्रम में  जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक  राजकुमार बाफना वरिष्ठ केमिस्ट  नरेंद्र महेश्वरी प्रेमचंद गोलछा Govardhan दास लोहिया pharmacy Council के उपाध्यक्ष  राहुल और अन्य केमिस्ट उपस्थित थे ।

Back to top button