15 साल की लड़की को घर से उठा ले गया दरिंदा, दोस्तों को बुलाया और फिर बारी-बारी से…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इस मामले को मुरादनगर इलाके का बताया जा रहा है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है उन्हें एक दंपति ने शिकायत की थी कि बीते सोमवार को जब वे दोनों किसी काम से बाहर गए थे तो उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।
उसी दिन दोपहर को कॉलोनी के एक मकान में काम करने वाला युवक उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ जंगल में ले गया। यहाँ उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने फोन करके अपने चार अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया। वहीं उसके बाद सभी ने बारी-बारी से लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके अलावा पुलिस को परिजनों ने यह भी बताया कि जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो उन युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा। लड़की की इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई। वहीं उसके बाद आरोपियों ने उसे गुल्लू शाह पीर के पास फेंक दिया और सभी मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है किसी तरह किशोरी घर पहुंची और उसने जब यह पूरी वारदात अपने घर वालों को बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। अब इस मामले में पुलिस एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।











