17 अगस्त को काँवड यात्रा एवं विप्र समाज नियुक्ति पत्र वितरण व रिटायर्ड विप्रजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम
*पांचवें वर्ष कावड़ यात्रा एवं विप्र समाज नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम*
बेमेतरा = 17 अगस्त तीसरे सावन सोमवार ” नागपचमी पर्व ” के पावन दिवस पर लगातार 5वे वर्ष काँवड यात्रा एवं विप्र समाज नियुक्ति पत्र वितरण व रिटायर्ड विप्रजनों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम चंडी मंदिर नेवनारा मे किया जा रहा जिनमे आप सभी सादर आमंत्रित हैं कार्यक्रम निम्नानुसार हैं –सुबह 8 बजे काँवड यात्रा पठारी डीह (खारुन नदी ) से जल लेकर आरती पूजन कर यात्रा की शुरुआत होंगी जो कुल 12किमी हैं चंडी मंदिर नेवनारा तक —- हर 3 किमी मे स्टॉपज होंगी जिनमे काँवड स्टेण्ड व काँवड़ियों के लिए फल — चाय – पानी की ब्यवस्था समिति द्वारा की गई हैं जिन स्टॉपज मे पहला भालेसर चौक, दूसरा स्टॉपज – हरदीं राममंदिर, तीसरा स्टॉपज – पिरदा चौक, चौथे स्टॉपेज — नेवनारा नाला समीप कोल्ड स्टोरेज प्रांगण व अंतिम चंडी मंदिर नेवनारा शिवजी मे पुजारियों द्वारा भव्य मंत्रोच्चारण के साथ जल चढ़ाने काँवड़ियों द्वारा ततपश्चात् भोजन की ब्यवस्था हैं उनके बाद शाम 4 बजे 13 रिटायर्ड विप्रजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम व शाम 5 बजे बेमेतरा जिले विप्रजनों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होंगे ——– काँवड यात्रा प्रभारी — डॉ. शिरीष शर्मा, प्रहलाद वर्मा ( पप्पू ) व रविशंकर साहू एवं जय चंडी बोल बम काँवड समिति द्वारा आयोजित एवं विप्रजन रिटायर्ड सम्मान समारोह व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रभारी सर्व ब्राह्मण समाज बेमेतरा जिला अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा व बेरला ब्लाक अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज राजेश दूबे व भिम्बोरी तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, बेरला तहसील अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, देवरबीजा उप – तहसील सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष युवराज दूबे होंगे
*सुबह 8:00 बजे कावड़ यात्रा खारून नदी से जल लेकर की जाएगी यात्रा प्रारंभ*
*रिटायर्ड विप्रजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम*











