17434 रक्सौल – तिरुपति वीकली एक्सप्रेस 17 घंटे लेट, यात्री परेशान

तिरुपति / दुर्ग। बिहार के रक्सौल से तिरुपति जाने वाली गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल – तिरुपति वीकली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 17 घंटे से अधिक लेट चल रही है। ट्रेन के लेट होने से सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन शुक्रवार, 17 जुलाई को मंचिरियाल स्टेशन पर 17 घंटा 28 मिनट की देरी से पहुंची। रेलवे ऐप के अनुसार ट्रेन अभी भी पेद्दापल्ली जंक्शन की ओर बढ़ रही है, जबकि तिरुपति पहुंचने में अभी भी लगभग 971 किलोमीटर की दूरी शेष है।

इस ट्रेन के A2 कोच में सफर कर रहे दुर्ग निवासी ए के साहू ने बताया कि उनका शनिवार को सुबह 12 बजे तिरुपति में इंटरव्यू था। ट्रेन का तिरुपति पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे था, लेकिन 17 घंटे लेट होने के कारण वे इंटरव्यू से वंचित रह गए। इससे उनका कैरियर का महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल गया।

साहू ने बताया कि ट्रेन में पानी, सफाई और समय पर सूचना न मिलने से भी यात्री परेशान हैं। साहू ने इस ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं होने का जिग्र किया है कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेन और अन्य जरूरी काम छूट गए हैं। यात्रियों ने बताया कि ये ट्रेन हमेशा लेट चलती है इस पर शासन को ध्यान देने की जरूरत है।

यात्रियों ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि इस ओर ध्यान दिया जाए और लंबी दूरी की ट्रेनों के समय पर संचालन को सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को भविष्य में इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

Back to top button