2007 से पहले पैदा हुए बच्चों लगेगा कोरोना का टीका, बुजुर्गों को बूस्टर डोज के लिए लेनी होगी डॉक्टर की सहमति

रायपुर: देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। अब तक देश के लगभग 10 राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन इन सब के बीच मोदी सरकार ने बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने अनुमति दे दी है। सरकार के निर्देश के अनुसार देश के सभी राज्यों में वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू हो गई है।

बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 1 जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और 3 जनवरी से टीका लगाया जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि साल 2007 से पहले पैदा हुए बच्चों को ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

वहीं, 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर से वैक्सीन बूस्टर डोज लगाया जाएगा। वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के 39 सप्ताह बाद ही बूस्टर डोज लगवाने की अनु​मति होगी। साथ ही बुजुर्गों को बूस्टर डोज के लिए डॉक्टर की सहमति लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button