छत्तीसगढ़न्यूज़

22 अप्रैल 2023 अक्षय तृतीया पर जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी, कंट्रोल रूम में 24 घंटे बाल विवाह की सूचना, की जाएगी दर्ज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 21 अप्रैल 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया को जिले में बाल विवाह की पूर्णतः रोकथाम हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इनमें श्री सरंक्षण अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता एवं चाइल्डलाइन के केंद्र समन्वय कुमारी अंजना चौहान को जशपुर आईसीडीएस, संरक्षण अधिकारी श्रीमती रमावती सिंह एवं चाइल्ड लाइन के श्री अमितेष प्रजापति को मनोरा आईसीडीएस, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीलू एक्का एवं परिवीक्षा अधिकारी बाल गृह (बालिका) श्रीमती लाजवंति साय को दुलदुला आईसीडीएस, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शशि सिंह एवं परिवीक्षा अधिकारी बाल गृह (बालक) श्री अनूप मिश्रा को कुनकुरी आईसीडीएस, परामर्शदाता श्री चैतन राम यादव एवं चाइल्ड लाईन के टीम मेम्बर श्री दिलिप राम को पत्थलगॉव आईसीडीएस, आउटरीच वर्कर के कुमारी कल्याणी पैकरा एवं चाइल्ड लाईन के टीम मेम्बर श्री रोहित चौधरी को कांसाबेल आईसीडीएस,

आउटरीच वर्कर के कुमारी कंचन प्रजापति एवं चाइल्ड लाइन श्री अमित तिडू को बगीचा आईसीडीएस और आउटरीच वर्कर के श्रीमती दीप्ति बाई एवं चाइल्ड लाईन के टीम मेम्बर श्री नेम्हस एक्का को फरसाबहार आईसीडीएस हेतु ड्यूटी लगाई गई है। 
 इसी प्रकार कंट्रोल रूम में 24 घंटे पाली-पाली में बाल विवाह की सूचना दर्ज करने तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को त्वरित सूचित करने हेतु श्री सतेन्द्र सिंह मोबाईल नम्बर 9340113166, श्री अरविन्द यादव मोबाईल नम्बर 9981949444, श्री चन्द्रशेखर यादव मोबाईल नम्बर 7489888808, श्री आशुतोष कुमार सोनी मोबाईल नम्बर 0770760781, श्री भोजराज दिवाकर मोबाईल नम्बर 9340775265, श्री आशीष कुमार गुप्ता मोबाईल नम्बर 7987993030, श्रीमती मेरी पुष्पा तिर्की मोबाईल नम्बर 8458978123 एवं श्रीमती सरिता भगत मोबाईल नम्बर 7828870552 ड्यूटी लगायी गई है।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button