न्यूज़

22 जनवरी को ऐतिहासिक व भव्य आयोजन को लेकर की गई बैठक दिन भर पूजा-अर्चना व संध्या होगा हनुमान चालीसा पाठ

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका


धरमजयगढ़:- अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों तरफ भक्तिमय वातावरण बन रहा है। 22 जनवरी को पूरे देश में भव्य दीपावली जैसा माहौल बनने वाला है। जिसके लिए हर गांव हर शहर में तैयारी चल रही है। धरमजयगढ़ शहर में भी इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के बैठक रखी गई। जिसमें शहर में स्थित सभी मंदिरों को चिन्हांकित किया गया। मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। दिन भर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के समय फटाखे फोड़कर खुशियां मनाई जाएगी। वहीं संध्या सभी मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर ठीक 7 बजे एक साथ हनुमान चालीसा पाठ एवं भगवान रामजी की आरती की जाएगी। जिससे शहर राममय हो जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे से गायत्री मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ साथ संगीतमय राम भजन होगी। बता दें सभी मंदिरों के लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो स्थानीय लोगों के सहयोग से इस आयोजन को और भव्य बनाएंगे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button