न्यूज़रायगढ़

24 जून संध्या 7 बजे रायगढ़ पहुँचेगा उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में संगठित होंगे विप्रजन

अधिक से अधिक संख्या में विप्रजन सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनायें–जिलाध्यक्ष अरुण पंडा

रायगढ़ उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य उत्कल ब्राह्मण समाज के संरक्षक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा 24 जून को जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर रायपुर से प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होकर संध्या 7 बजे रायगढ़ में विभिन्न विषयो पर चर्चा तथा 25 जून को घरघोड़ा में वृहद बैठक आहूत किया गया है।जिलाध्यक्ष अरुण पंडा के मार्गदर्शन में रायगढ़ एवं घरघोड़ा में होने वाले कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की गई है।
विदित हो कि रायपुर से घरघोड़ा तक उत्कल ब्राह्मण स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करना तथा उचित दिशा और दशा प्रदान करना है।यात्रा में बिलासपुर से उत्कल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अमित मिश्रा समेत प्रत्येक जिले और ब्लाक से विप्रजन एवं स्थानीय विप्रजनों का बृहद समागम रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित रेड क्वीन (मैरिज हाल) में रात्रि 8 बजे से आगन्तुकों के साथ बैठक होगी जिसमें विभिन्न विषयों पर सार गर्भित चर्चा की जाएगी। वही 25 जून को प्रातः 8:30 बजे जलपान पश्चात सभी घरघोड़ा के लिये प्रस्थान करेंगे जंहा पर बृहद बैठक सुनिश्चित है, इस बैठक में प्रदेश भर के उत्कल ब्राह्मणों के उन्नति तथा समाज हित पर ब्यापक चर्चा होना है। ततपश्चात भोजन एवं कार्यक्रम समापन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने उत्कल ब्राह्मणों से अपील किया है कि परस्पर प्रेम और सौहार्द्र का वातावरण निर्मित होने वाले उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम जो पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 24 व 25 जून को स्वाभिमान यात्रा के रूप में निकल रही है उस यात्रा में रायपुर,महासमुंद, पिथौरा, बसना, सराईपाली, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, पुसौर, रायगढ़ घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा तहसील सहित जशपुर जिला के समस्त ब्राह्मण बन्धु उक्त कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर छत्तीसगढ़ के उत्कल ब्राह्मणों को संगठित करने के इस प्रयास को सफल बनावें।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button