240 पदों पर असिस्टेंट अकाउंटेंट की भर्ती…जाने पूरी डिटेल

UPPCL Assistant Accountant Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ( यूपीपीसीएल ) ने ग्रुप सी अकाउंटेंट असिस्टेंट के पदों पर 240 भर्ती निकाली है।
इच्छुक उम्मीदवार uppcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रकिया 8 अक्टूबर 2021 से 28 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर ही है। परीक्षा दिसंबर 2021 में हो सकती है।

योग्यता
कॉमर्स स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री।

आयु सीमा – 
21 से 40 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2021 से होगी।
यूपी के एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन
लिखित परीक्षा (सीबीटी)।

आवेदन फीस 
आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडबल्यूएस – 1180 रुपये

एससी, एसटी – 826

दिव्यांग – 12

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई चालान से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button