25 साल के क्रिकेटर की डेढ़ घंटे में 40 बार थमी सांसें.. मौत के मुंह से जान खींच लाए डॉक्टर…पढ़िये पूरी खबर

2 Min Read

बैतूल, मध्यप्रदेश।  डेढ़ घंटे में 25 साल के क्रिकेटर की 40 बार सांसें अटकीं.. गनीमत रही डॉक्टर ने उसकी जान बचा ली।  डेढ़ घंटे में 40 बार उसकी सांसें अटकीं। उसके हार्ट में 80% ब्लॉकेज थे। यही ब्लॉकेज कॉर्डियक अरेस्ट की वजह बन गए।

डॉ. श्याम सोनी ने बताया कि मामला 21 फरवरी का है। क्रिकेटर के सीने में दोपहर 4 बजे से दर्द हो रहा था। वह दर्द को नजरअंदाज करता रहा। रात 11 बजे दर्द बढ़ गया तो परिवार के साथ अस्पताल आया। रिसेप्शन पर एंट्री कराते समय उसे अटैक आ गया। वह वहीं गिर पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment