अग्निपथ वापस लेने की जिद पर अड़े राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली:
बता दें, अग्निपथ योजना और नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ किया। नेशनल हेराल्ड केस में ED ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पांचवें दिन पूछताछ की थी। दिल्ली पुलिस ने ED दफ्तर और कांग्रेस हेडक्वार्टर की तरफ जाने वाले कई रास्तों बैरिकेडिंग की थी और कई रूटों पर यातायात को परिवर्तित कर दिया था।
वहीं, प्रदर्शन के कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा से महिला पुलिस कर्मियों से तीखी बहस हो गई थी। जिसमें अलका लांबा सड़क पर लेटी हुईं रोती दिखाई दी थीं। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने महिला पुलिस कर्मियों पर मारपीट का इल्जाम लगाया था। कांग्रेस ने ED पर गैर कानूनी तरीके पार्टी के नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए कुछ चुनिन्दा मीडिया घरानों को पूछताछ की सूचनाएं देने का इल्जाम लागया है।




