
पहले दिन 13 किसानों से 291 क्विंटल 60 किलो की हुई धान खरीदी
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
1 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ हो गया है। किंतु प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मुंडा के अंतर्गत आने वाले मुंडा चिरपोटा खम्हारडीह कोलिहा सर्वाडीह ढ़नढ़नी में धान कटाई जोरों से चलने और धान की आवक नहीं आने के कारण 27 दिनों के बाद भी धान खरीदी का शुभारंभ नहीं हो पाया था। अंततः 28 वा दिन 28 नवंबर को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मुंडा में धान खरीदी का शुभारंभ अध्यक्ष रूपचंद मनहरे व अन्य अतिथियों के द्वारा ढ़नढ़नी के कृषक छगन चतुर्वेदी के धान को तौल कर व तौल सामग्री का पूजा अर्चना कर किया गया। 28 नवंबर को भुवनेश्वर अनिल भूखऊ भोजराम शत्रुहन बोधराम राजेश राजकुमारी कमल प्रेमसागर सरस्वती छगनलाल रमईया सहित 13 किसानों से कुल 291 क्विंटल 60 किलो सरना धान की खरीदी की गई। सभी किसानों को सोसायटी अध्यक्ष रूपचंद मनहरे के द्वारा गमछा भेंट कर से सम्मानित किया गया।इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि संतोष वर्मा पूर्व सरपंच डॉक्टर कृतराम वर्मा, देवीलाल बारवे, प्रताप डहरिया, मनोज पांडे, मृत्युंजय वर्मा, नरेंद्र वर्मा, अभिषेक पांडे, धनेश साहू, कमलेश रजक, बनवारी बारवे, रज्जू वर्मा, अजय बारवे, कमल प्रजापति, अरविंद गोयल, धर्मेंद्र खूटे, मोरध्वज बर्मा, पुनीत टंडन, बलदाऊ वर्मा समिति प्रबंधक शेखर साहू कंप्यूटर ऑपरेटर बिदेश्ववरी सेन सेल्समैन गीता वर्मा, महेश्वर रजक, गोवर्धन वर्मा, दशरथ वर्मा, सुमेर वर्मा, चोला वर्मा, नारायण फेकर, टिकेश्वर फेकर, मोहित फेकर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।




