देश विदेश

3 हजार से अधिक पदों पर यहां हो रही है भर्तियां, 1.4 लाख तक मिलेगा वेतन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स / सिस्टर ग्रेड -2 भर्ती के लिए योग्‍य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है तथा 3 हजार से ज्यादा पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी UPPSC के ऑफिशियल पोर्टल uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन की लास्‍ट डेट 16 अगस्‍त 2021 निर्धारित है.

महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 16 जुलाई 2021
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 16 अगस्‍त 2021

पदों का विवरण:-
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टाफ नर्स / सिस्टर ग्रेड -2 (पुरुष) पदों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 341 है जबकि महिला पदों की संख्‍या 2,671 है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जारी पदों की संख्‍या में परिवर्तन भी किया जा सकता है.

वेतनमान:-
चयनित अभ्यर्थियों को 44,900/- से 1,42,400/- रुपये तक के वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा.

आयु सीमा:-
इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई, 2021 के मुताबिक 21-40 के बीच होनी चाहिए. आरक्षित अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट भी दी जाती है.

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button