देश विदेश

राजधानी पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, चार लाख से अधिक नगदी जब्त:-

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

रायपुर। राजधानी के मुजगहन थाना इलाके में पुलिस ने जुआरियों के अड्डों पर दबिश दी है। पुलिस ने जुआ खेलते 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके कब्जे से नगद चार लाख 62 हज़ार और 13 मोबाइल जब्त किया है।
मुजगहन पुलिस के मुताबिक मामला कमल विहार क्षेत्र का है। यहां बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि ताश-पत्ती का खेल खेला जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए मौके से 12 जुवारी जितेंद्र कुमार कृपलानी 28 वर्ष, नानक तलरेजा 46वर्ष, भुवन महानंद 30 वर्ष, गजेंद्र साहू 35 वर्ष, विनय जैन 34 वर्ष, संतोष 64 वर्ष, नागेश्वर साहू 26 वर्ष, इंद्रकुमार 49 वर्ष, आकाश उपाध्याय 31 वर्ष, देवेश साहू 38, रोहित यादव 22 वर्ष, मोनू तिवारी 31 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनके कब्जे से नगद चार लाख 62 हज़ार और 13 मोबाइल जब्त किया है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button