
नव वर्ष पर गौठान मे पेड़ लगाकर मंगल कामना किया कर्मचारी संघ ने
रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि वर्ष 2022 के आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, प्रांतीय सचिव जेम्स वर्गिस जिला शाखा सचिव विनोद सड़न्गी तहसील शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष संजीव सेठी के द्वारा रायगढ़ विकासखंड के शहरी गौठान संबलपुरी मे पीपल पौधों का रोपण कर देश हित कर्मचारी हित की मंगल कामनाएं की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत संबलपुरी के सरपंच श्रीमती सहोदरा राठिया एवं चंद्रहासिनी स्व सहायता समूह के श्रीमती सुलोचना भोय श्रीमती सुमित्रा राठिया आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि देश के बिगड़ते पर्यावरण से हर कोई चिंतित है इससे कर्मचारी संघ भी अछूता नहीं है। अंधाधुन पेड़ों की कटाई और बेतरतीब औद्योगिकरण ने इस समस्या को और भी गहराया हैं। पौधरोपण लोगों को वृक्षारोपण के लिए उत्प्रेरित करना भी इसका एक उद्देश्य है। संघ के द्वारा 4 पीपल पौधों का रोपण कर देश के चार प्रमुख समुदाय हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सहित सभी देशवासियों की आपसी सद्भाव, सुख समृद्धि, ऐश्वर्य की बढ़ोतरी के लिए मंगल कामना की गई। वहीं कर्मचारियों की चार प्रमुख मांगे लिपिको सहित सभी संवर्ग के वेतन विसंगति दूर करने, महंगाई सहित सभी भत्तो का पुनरीक्षण करने, जन घोषणा पत्र में उल्लेखित समस्त तृतीय चतुर्थ वर्ग एवं शासकीय कर्मचारियों के लिए क्रमोन्नति पदोन्नति एवं चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान देने, अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को रिक्त पदों पर नियमित करने, की मांग पूरी होने के लिए मंगल कामना की गई। पीपल पौधा ही एवं गौठान मैं ही प्रतीकात्मक रूप से पौधरोपण के विषय मैं अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि दुर्भाग्य से कोविड-19 के समय ऑक्सीजन की कमी से काफी लोगों की मृत्यु हुई थी। पीपल एक ऐसा पौधा है जो अत्याधिक अक्सीजन देता है इसलिए वृक्षारोपण में इस को प्राथमिकता देने की गरज से इसका चयन किया गया है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना को लेकर पूरे देश में ख्याति हो रही है। प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों ने इस योजना का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक करवाया और देश के आर्थिक सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को प्रथम दिलाने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसलिए तथा आगामी 26 जनवरी को हमारे प्रदेश की झांकी में भी इसी योजना का रूपांतरण है इसलिए गौठान में वृक्षारोपण किया गया है और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों के पदाधिकारियों द्वारा पूरे देश की झांकियों में छत्तीसगढ़ की झांकी प्रथम स्थान प्राप्त करें इसके लिए शुभकामना व्यक्त किया गया।