3 महीने तक नाबालिग भतीजी का बलात्कार करता रहा चाचा, जब गर्भवती हुई तो खुला राज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपनी भतीजी की आबरू पर हाथ डाला और तीन महीने तक उसके साथ बलात्कार करता रहा. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चाचा को अरेस्ट कर जेल में डाल दिया है और मामले की जांच कर रही है.

इस घटना से पर्दा तब उठा जब नाबालिग भतीजी की तबीयत खराब हुई और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी प्रेग्नेंट है. यह बात सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को रिश्ते में लगने वाले चाचा की इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कभी उसके घर तो कभी अपने घर बुलाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. यह सिलसिला बीते तीन महीनों से चल रहा था.

लड़की ने रो-रोकर अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया. इस घटना के बाद दोनों परिवार के बीच कई घंटों तक पंचायत चली. पीड़ित परिवार ने आरोपी को आधी जमीन लड़की के नाम करने को कहा. मगर आरोपी परिवार राजी नहीं हुआ, फिर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई. वहीं पुलिस के पास मामले आने के बाद फ़ौरन कार्रवाई की गई और नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म,  छेड़खानी, धमकी और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी चाचा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

Share This Article
Leave a review