न्यूज़

बस्तर में 3 दिन बारिश और राहत: तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राजनांदगांव में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आऊटर इलाके में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।

छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बंगाल में एक सिस्टम एक्टिव है जिसके असर से समुद्र से नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है और ठंड का असर कम होने लगा है। अगले तीन दिन रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गुरुवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।

सरगुजा संभाग में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां सुबह और शाम अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

सरगुजा संभाग में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां सुबह और शाम अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।

मैनपाट में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां खुले मैदान में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई।

मैनपाट में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां खुले मैदान में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

आज बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिन बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ेगा जिससे ठंड कम होगी। गुरुवार को दिन का तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो नॉर्मल से एक डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नमी बढ़ने के कारण आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

अमरकंटक में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है यहां भी ओस की बूंदें जमने लगी हैं।

अमरकंटक में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है यहां भी ओस की बूंदें जमने लगी हैं।

बलरामपुर के पंडरापाट इलाके में भी खुले मैदान में ओस की बूंदें जमी।

बलरामपुर के पंडरापाट इलाके में भी खुले मैदान में ओस की बूंदें जमी।

बस्तर में ऐसा रहेगा मौसम

कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से नमी आने से प्रदेश में तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री बढ़ गया है।

प्रदेश में नमी और बारिश की स्थिति अगले तीन दिनों तक रहेगी। तब तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर से गिरावट शुरू होगी।

बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं।

रायगढ़ में 13 डिग्री रहा रात का पारा

यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाएं चल रही थी, लेकिन गुरुवार को उसका भी असर नहीं था। ऐसे में तीन दिन पहले की अपेक्षा ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ है। हालांकि आने वाले समय में तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button