छत्तीसगढ़

310 छात्र एक साथ आत्मदाह पर अड़े : प्रशासन को दिया दो दिनों का अल्टीमेटम, बोले- मदद नहीं की गई तो…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। रायपुर के एक पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले 310 छात्रों ने एक साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। स्टूडेंट्स ने प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। छात्रों ने कहा कि अगर उनकी मदद नहीं की गई तो वे सभी कलेक्टर ऑफिस में जाकर खुद को आग लगा लेंगे। 2019-20 के इस सत्र में कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र प्रेस क्लब में अपनी बात रखने पहुंचे थे। दरअसल मामला शहर के सांईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज की मान्यता से जुड़ा हुआ है। पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि 3 सालों में एक बार भी हमारी परीक्षा नहीं ली गई।

शुरूआत में तो कोविड संक्रमण का बहाना किया गया। मगर हम सभी छात्रों ने जानकारी ली तो पता चला कि कॉलेज को किसी भी प्रकार का मान्यता नहीं मिली है। हम इस मामले में शिकायत करने टिकरापारा थाने गए तो वहां के टीआई ने आवेदन लेने से माना कर दिया। सांईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज देवपुरी में है। आरोप है कि कॉलेज संचालक डॉ. नरेन्द्र पांडेय ने छात्रों को धमकियां दीं। छात्रों से फीस की वसूली की गई और अलग-अलग कॉलेजों के नाम पर रसीद दी गई है। छात्रों ने इस मामले में डॉ. नरेंद्र पांडेय, राहुल त्रिवेदी, मैनेजर दिव्या टंडन तथा मनीष शर्मा पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button